image: Uttarakhand 8 jawan coronavirus positive

बड़ी खबर: देहरादून में सेना के 8 जवान कोरोना पॉजिटिव

बुधवार को सेना के 8 जवानों समेत 66 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2947 हो गई है।
Jul 2 2020 6:29PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड में बुधवार को 8 जवानों समेत 66 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। देहरादून में सेना के 8 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। फइलहाल सभी को आइसोलेशन में रखआ गया है और लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाई जा रही है। जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। जिन जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वो चेन्नई, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, जबलपुर और पश्चिम बंगाल की यात्रा कर वापस लौटे थे। इनके अलावा ऋषिकेश एम्स का एक स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अलग-अलग जिलों के मामलों को भी जोड़ लिया जाए तो बुधवार को अब तक कुल 66 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2947 हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया, उसमें सेना के 8 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, फिर से सील होगा इलाका..हाल ही में हटी थीं पाबंदियां
बुधवार को आई सैंपल रिपोर्ट्स में से 1488 सैंपल नेगेटिव मिले, जबकि 66 केस पॉजिटिव हैं। कहां कितने लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, ये भी बताते हैं। राजधानी देहरादून में 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें सेना के 8 जवान भी शामिल हैं। दूसरे कोरोना संक्रमितों में से एक गाजियाबाद, एक अफगानिस्तान, एक मुंबई और दो दिल्ली से लौटे थे। तीन लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए, जबकि तीन मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले मिले। इनमें से सात लोग दिल्ली और एक मुरादाबाद से लौटा था। 14 लोग कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। उत्तरकाशी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 9 नए केस सामने आए। जिनमें से तीन लोग दिल्ली से लौटे थे। चंडीगढ़ और गुरुग्राम से लौटे 3 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अल्मोड़ा में दिल्ली से लौटे 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि टिहरी में मुंबई से लौटे 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हरिद्वार में दो, चंपावत में दो और ऊधमसिंहनगर में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी का कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में नकली नोटों का कारोबार, 4 लाख के जाली नोट और मशीन जब्त
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2947 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 181
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 83
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 57
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 712
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 315
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 496
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 142
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 65
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 420
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 261
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 75


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home