image: Help Mahesh Shukla of Guptkashi

रुद्रप्रयाग जिले के महेश शुक्ला की मदद कीजिए, हालत गंभीर है..कृपया शेयर भी कीजिए

आज एक बार फिर से हर उत्तराखंडी भाई से हमारी अपील है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे महेश की मदद करें। ऑपरेशन के लिए करीब 1 लाख 70 हजार रुपयों की दरकार है। कृपया पोस्ट शेयर जरूर करें।
Jul 10 2020 8:50PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के लोगों ने हर बार दूसरों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। आज एक बार फिर से रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी के एक भाई की मदद के लिए आगे बढ़िए। हमें उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार फिर से आप मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। महेश शुक्ला रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी का रहने वाला है। काफी वक्त पहले एक गंभीर हादसे ने महेश के पूरे शरीर को असहाय कर दिया था। चलने फिरने से लेकर हर तरह की शारीरीक हरकत में महेश अक्षम हो गया था। जैसे तैसे महेश का इलाज शुरू हुआ लेकिन वो नाकाफी था। महेश की देखरेख पिछले पांच साल से यूथ फाउंडेशन की टीम कर रही है, अभी भी टीम यूथ फाउंडेशन ने एक अटेंडर दिया हुआ है। किसी तरह जिंदगी की सांसें ले रहे महेश के पेन्क्रियास में बड़ी दिक्कत है। उसे देहरादून के आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत गंभीर देखते हुए महेश को एम्स ऋषिकेश में एडमिट करवाया गया है। महेश के इलाज में 1 लाख 70 हजार के करीब का खर्च आरोग्यधाम अस्पताल में आया। अब एम्स में भी इलाज का खर्च आना है। आर्थिक स्थिति का आलम ये है कि महेश के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में इतने खर्च का बोझ अकेला महेश कैसे उठाए ? हमारी आपसे अपील है कि आप महेश की मदद के लिए आगे बढ़िए। हम आगे आपको महेश की मदद में जुटे हर्षवर्धन का अकाउंट नंबर दे रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको हर्षवर्धन का नंबर भी दे रहे हैं।
ACC NUMBER- 3712000100290593
IFSC: PUNB0371200
Harshbardhan Singh
7017808594 नंबर पर आप हर्षवर्धन से बात कर सकते हैं। हमारी आपसे अपील है कि कृपया ज्यादा से ज्यादा लोग महेश की आर्थिक मदद करें। कहते हैं दुआओं में बड़ा असर होता है। इसलिए दुआ जरूर करें...ताकि एक बार फिर से महेश अपनी जिंदगी की एक नई सुबह देख सके। इंसानियत का धर्म जरूर निभाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home