गढ़वाल: गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं बुद्धिलाल, गरीब परिवार की मदद कीजिए..शेयर कीजिए
हमारी आपसे अपील है कि बुद्धिलाल की मदद के लिए इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। गरीब परिवार को मदद की दरकार है।
Jul 19 2020 5:40PM, Writer:कोमल नेगी
सबसे पहले हमारी आपसे अपील है कि इनकी मदद कीजिए...अगर हो सके तो पोस्ट शेयर कीजिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके। उत्तराखँड के लोगों ने हर बार किसी की मदद के लिए एकजुट होकर हाथ आगे बढ़ाए हैं। एक बार फिर से एक शख्स की जिंदगी बचाने की बारी है। ब्रेन हेमरेज नाम की घातक बीमारी से जूझ रहे एक पहाड़ी भाई को आर्थिक मदद की दरकार है। गरीब होने के कारण शख्स के इलाज में गुरबत आड़े आ गई है। परिवार ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। जिस शख्स की हम बात कर रहे हैं। उनका नाम बुद्धिलाल है। बुद्धिलाल रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका परिवार राऊंलेक गांव में रहता है। इस वक्त बुद्धिलाल देहरादून के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 21 दिन से वो देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे बुद्धिलाल के दिमाग का ऑपरेशन हुआ है। पिछले 20 दिन से वो आईसीयू में एडमिट हैं। बुद्धिलाल का परिवार बहुत गरीब है। परिजनों ने जैसे-तैसे प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज कराया, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति जवाब दे चुकी है। आगे हम आपको उनकी अकाउंट डीटेल्स दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का सपूत बॉर्डर पर शहीद, 4 साल पहले ही हुआ था सेना में भर्ती
सारी जमापूंजी बुद्धिलाल के इलाज में खर्च हो चुकी है, मगर डाक्टरों के अनुसार बुद्धिलाल के पूरे इलाज में अभी काफी खर्चा आएगा। इलाज की रकम जुटा पाना उनके परिवार के लिए कठिन साबित हो रहा है। मुसीबत के इस वक्त में राज्य समीक्षा आपसे अपील करता है कि बुद्धिलाल और उनके परिवार की मदद करें। आपकी छोटी सी सहायता राशि किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है, इस धर्म को निभाएं और मदद का हाथ बढ़ाएं। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि पहाड़ के गरीब परिवार को समय रहते मदद मिल सके। समाजसेवी आशीष कुमार ने फेसबुक पर बुद्धिलाल से जुड़ी डिटेल शेयर कर मदद मांगी है। अकाउंट डिटेल आप नीचे देख सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आशीष कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं।
अकाउंट नंबर- 20313120542
IFSC- SBIN0002498
बैंक- SBI (ukhimath)
नाम- Ashish kumar
संपर्क नंबर- 8445847407, 9759930509