उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए APP की बड़ी प्लानिंग..टीम में नेता कम, प्रोफेशनल्स ज्यादा
प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते वक्त आम आदमी पार्टी ने स्थापित चेहरों की बजाय नए लोगों को तरजीह दी। कार्यकारिणी में अलग-अलग फील्ड के लोगों को शामिल किया गया है।
Nov 15 2020 6:44PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड में तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय दलों की टेंशन बढ़ा दी है। पहाड़ में आप की बढ़ती सक्रियता ने बीजेपी-कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई है, और ये बेचैनी बेवजह भी नहीं है। जिस तरह उत्तराखंड में आप सक्रिय नजर आ रही है, उससे एक बात तो तय है कि साल 2022 का चुनावी रण दिलचस्प होने वाला है। आप ने उत्तराखंड कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी है। जिसमें सियासी तजुर्बे से ज्यादा प्रोफेशनल बैकग्राउंड वालों को तरजीह दी गई है। पार्टी नए चेहरों को मौका दे रही है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय लोगों पर भी आप की नजर है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में फिलहाल पांच उपाध्यक्ष और 18 प्रवक्ताओं समेत कुल 28 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून: पत्नी ने ही किया अपने फौजी पति का कत्ल, पुलिस के सामने खोले बड़े राज
जिन लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है, उसमें सियासी बैकग्राउंड के अलावा कॉर्पोरेट, सेना और वकालत जैसे अलग-अलग फील्ड के लोग शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने टिहरी और चमोली को छोड़कर सभी जिलों में हर दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक प्रभारी नियुक्त किए हैं। अब आते हैं कार्यकारिणी पर, आप ने मेजर जनरल (रिटायर्ड) चंद्र किशोर जखमोला को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कोटद्वार के रहने वाले मेजर जनरल चंद्र किशोर जखमोला मूलरूप से यमकेश्वर से ताल्लुक रखते हैं। उनके जरिए आप आर्मी बैकग्राउंड से जुटे वोटर्स को साधने की कोशिश करेगी। इसके अलावा बसंत कुमार को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा की तरफ से बागेश्वर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: छुट्टी पर घर आया था फौजी..भीषण हादसे में हुई मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी
इसी तरह दून के जिला कोऑर्डिनेटर बनाए गए त्रिलोक सिंह सजवाण कांग्रेस में सचिव रह चुके हैं। कॉर्पोरेट बैकग्राउंड के कई लोगों को भी आम आदमी पार्टी ने अपने साथ जोड़ा है। उपाध्यक्ष बनाए गए अमित जोशी, बीटेक हैं और कई कंपनियों में काम करने के बाद अपना कारोबार स्थापित कर चुके हैं। वो ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे हैं। दिग्मोहन नेगी युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं, ये दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों के हित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी प्रवक्ता रविंद्र आनंद पिछली सरकार में देहरादून मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। दून की रजिया बेग भी उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। रजिया बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस तरह आप हर स्तर पर अपनी पैठ बनाने में जुटी है। अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ ही आम आदमी पार्टी की उन सियासतदानों पर भी नजर है। जो अपनी पार्टियों में हाशिए पर धकेल दिए गए हैं।