image: Garhwal rifle soldier Rakesh Negi killed

देहरादून: पत्नी ने ही किया अपने फौजी पति का कत्ल, पुलिस के सामने खोले बड़े राज

जम्मू-कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल जवान राकेश नेगी की हत्या के मामले की पूरी गुत्थी सुलझ चुकी है और उनकी हत्या के पीछे उन्हीं की पत्नी रीना नेगी और उसके प्रेमी शिवम मेहरा का हाथ है।
Nov 15 2020 6:22PM, Writer:Komal Negi

देहरादून के हरबर्टपुर में हाल ही में बीते बुधवार को एक फौजी की हत्या कांड का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आपको जानकारी होगी कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक फौजी की हत्या के मामले में पुलिस ने फौजी की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंधों में अड़चन बन रहे फौजी को उसकी पत्नी और उसके जिम ट्रेनर पति ने गला रेतकर और हाथ की नसें काट कर हत्या को अंजाम दिया था। जिस दिन फौजी की हत्या हुई उसके अगले दिन शाम में उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। इसके बाद से ही पुलिस का शक गहराता गया और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू की। जो सामने आया वो खौफनाक था। मृतक फौजी के भतीजे की तहरीर के आधार पर फौजी की पत्नी और उसके प्रेमी के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया है और वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। चलिए अब आपको संक्षिप्त से पूरी घटना के बारे में अवगत कराते हैं और बताते हैं कि कैसे फौजी की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर फौजी की हत्या को अंजाम दिया। मृतक फौजी राकेश सिंह नेगी दिवाली के लिए छुट्टी लेकर 14 और 15 अक्टूबर को अपने घर आया हुआ था। फौजी को यह भनक तक नहीं थी कि उसकी पत्नी रीना नेगी का तकरीबन 1 साल से विकास नगर स्थित एक जिम ट्रेनर से प्रेम संबंध चल रहा था।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: छुट्टी पर घर आया था फौजी..भीषण हादसे में हुई मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी
फौजी के घर आने के बाद से ही उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच में मिलना हो नहीं पा रहा था और फौजी दोनों के प्रेम संबंधों के बीच में अड़चन बन रहा था। इसके बाद दोनों ने फौजी को मार डालने का प्लान बनाया। उसने अपने प्रेमी शिवम मेहरा के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा। बीते 11 नवंबर की रात को रीना नेगी और उसके प्रेमी ने फौजी की हत्या करने की योजना बनाई। 11 नवंबर की रात को रीना ने अपने घर का मेन डोर लॉक नहीं किया। जब फौजी अपने बिस्तर पर सो रखा था तब रात को छुप कर तकरीबन 10 बजे आरोपी फौजी के घर पर आया और चुपचाप किचन में छुप गया। प्लान के अनुसार मृतक फौजी की पत्नी रीना ने भी अपने पति को बरामदे तक लाने के लिए उसके साथ झगड़ा करने लगी और उसको उकसाने लगी। इसके बाद फौजी भी बरामदे तक आ गया जहां पर किचन पर पहले से ही शिवम मेहरा मौजूद था और शिवम मेहरा ने मौका देखते ही पीछे से फौजी को पकड़ लिया और उसके बाद फौजी के आगे खड़ी उसकी पत्नी रीना नेगी ने अपने पति के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए और चाकू से बुरी तरह उसकी गर्दन गोद डाली जिसके बाद फौजी की मौके पर ही मृत्यु हो गई

यह भी पढ़ें - देवभूमि में योगी आदित्यनाथ...बदरी- केदार से लेंगे आशीर्वाद..यहां होगा रात्रि विश्राम
इसके बाद रीना नेगी और उसके प्रेमी शिवम मेहरा ने अपने इस पूरे षडयंत्र को सबसे छुपाने के लिए हत्या को आत्महत्या का रूप दिया और फौजी के हाथ की नसें काट दीं। फौजी की हत्या के बाद दोनों ने फौजी को मिलकर बाथरूम के अंदर डाल दिया ताकि पुलिस को यह शक ना हो कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उसके बाद उन्होंने घर में जगह-जगह पड़े फौजी के खून के धब्बों को कंबल से मिटा दिया। सुबह तकरीबन 5 बजे शिवम मेहरा अपने घर चला गया। दूसरे दिन गुरुवार की शाम को फौजी की पत्नी ने हरबर्टपुर चौकी में पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है। सबसे बड़ी बात जो पुलिस को खटकी वह यह थी कि उसकी पत्नी ने पति की आत्महत्या के इतनी देर के बाद पुलिस में रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस का शक गहराता चला गया और पुलिस ने फौजी की पत्नी से कड़ी पूछताछ की इसके बाद पूरे षडयंत्र का भांडा फूट गया। उसकी पत्नी ने यह स्वीकार किया कि उसने और उसके प्रेमी शिवम मेहरा ने मिलकर राकेश सिंह नेगी की हत्या कर दी है। मृतक फौजी के भतीजे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के ऊपर मुदकमा दर्ज कर और उनको गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। पुलिस का शक तब गहरा हुआ जब रीना नेगी ने अपने पति की आत्महत्या की सूचना 17 घंटे के बाद पुलिस को दी। रात में 11 बजे हत्या करने के बाद रीना ने पुलिस को 17 घंटे के बाद अपने पति क़ई आत्मा करने की सूचना दी 17 घंटे तक मामले को छुपाए रखने से पुलिस को रीना के ऊपर शक हो गया जिसके बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर बीते शुक्रवार को जेल में भेज दिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home