image: attack on Deepak Phulara in Greater Noida

पहाड़ के नौजवान पर नोएडा में जानलेवा हमला, बदमाशों ने ब्लेड से किए कई वार..हालत गंभीर

मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले दीपक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने दीपक पर ब्लेड से वार करने शुरू कर दिए। आगे पढ़िए पूरी खबर
Nov 29 2020 5:16PM, Writer:Komal Negi

दिल्ली एनसीआर में बदमाशों का आतंक चरम पर है। खासकर ग्रेटर नोएडा और आस-पास के सुनसान इलाकों में लूट और चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। कोई लूट का विरोध करता है तो बदमाश उसकी जान लेने तक से नहीं झिझकते। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी और इन दिनों ग्रेटर नोएडा में रह रहे दीपक फुलारा के साथ भी यही हुआ। देर रात लोटस वैली के पास दीपक फुलारा पर चार बदमाशों ने हमला बोल दिया। दीपक पूरी ताकत के साथ लुटेरों का सामना करते रहे। जिस पर बदमाशों ने दीपक पर ब्लेड से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके पूरे चेहरे पर ब्लेड से काटे जाने के निशान हैं। शरीर पर भी जगह-जगह कटने के निशान उभर आए हैं। दीपक को गंभीर हालत में आईसीयू वार्ड में एडमिट कराया गया है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारियां..तिरंगे में लिपटे आए पिता
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में रहने वाले दीपक शनिवार को स्कूटी से एक शादी समारोह में गए थे। समारोह में हिस्सा लेने के बाद वो ग्रेटर नोएड वेस्ट के ऐस एस्पायर वापस लौट रहे थे। तभी लोटस वैली सोसायटी के पास चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। जब कामयाब नहीं हुए तो उन पर ब्लेड से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। दीपक वहां मौजूद चार बदमाशों से किसी तरह लड़ते रहे। बाद में वो किसी तरह बच निकलते हुए घर पहुंचे और यहां बेहोश हो गए। घर पहुंचते-पहुंचते दीपक के शरीर से काफी खून बह चुका था। उनकी हालत देख परिजन बुरी तरह घबरा गए। परिजन दीपक को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। दीपक का अस्पताल में इलाज जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home