image: Truck hit women in Dehradun

देहरादून में घर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला..मौके पर ही मौत

हादसे के वक्त राधा देवी फिजियोथेरेपी क्लिनिक से वापस लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक का चालक हादसे के बाद से फरार है।
Nov 30 2020 5:51PM, Writer:Komal Negi

राजधानी देहरादून में हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क पर चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। तेज रफ्तार वाहन बेगुनाहों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला प्रेमनगर का है। जहां सड़क पर पैदल चल रही महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली महिला की शिनाख्त राधा देवी पत्नी रामेश्वर प्रसाद के रूप में हुई। 65 वर्षीय राधा देवी साईं विहार में रहती थीं। हादसा झाझरा इलाके में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राधा देवी झाझरा में ही फिजियोथेरेपी कराने गई थीं। फिजियोथेरेपी सेशन खत्म होने के बाद राधा देवी घर के लिए निकल पड़ीं। जैसे ही वो पेट्रोल पंप के करीब पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा..सवारियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 2 की मौत..8 लोग घायल
दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली राधा देवी इन दिनों घर पर अकेली थीं। महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। जबकि उनका एक बेटा सऊदी अरब में और दूसरा बेटा अमेरिका में रहता है। राधा देवी की एक बेटी भी है, जो शादी के बाद मसूरी में रहती है। हादसे के बाद से महिला के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं महिला को कुचलने वाले ट्रक का चालक हादसे के बाद से फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home