image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 2 december

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 516 लोग कोरोना पॉजिटिव, 13 मौत..देहरादून में बुरा हाल

आज उत्तराखंड में 516 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 75784 पहुंच चुका है
Dec 2 2020 7:33PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 516 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 75784 पहुंच चुका है.. दुख की बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 13 लोगों की मौत हुई है। ऐसे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस धीरे-धीरे कितना खतरनाक साबित हो रहा है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 33, बागेश्वर से तीन, चमोली से 17, चंपावत से 16, देहरादून से 194, हरिद्वार से 68, नैनीताल से 67, पौड़ी गढ़वाल से 20, पिथौरागढ़ से 26, रुद्रप्रयाग से 7, टिहरी गढ़वाल से 10, उधम सिंह नगर जिले से 47 और उत्तरकाशी जिले से 8 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अभी उत्तराखंड में 17000 से ज्यादा लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक उत्तराखंड में 68838 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.. आज भी 473 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 4955 एक्टिव केस है।
यह भी पढ़ें - ...तो उत्तराखंड में ऑनलाइन होगी 9वीं तक के छात्रों की परीक्षा, तैयारियां शुरू


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home