वॉल्वो बस से उत्तराखंड में सप्लाई होना था 5 करोड़ का गांजा..पुलिस रेड के बाद बड़ा खुलासा
चारों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तराखंड आ रहे थे। तभी मेरठ पुलिस ने जाल बिछाकर तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से मिले गांजे की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है।
Dec 14 2020 10:04AM, Writer:Komal Negi
यूपी का बड़ा शहर मेरठ। यहां पुलिस ने एक वॉल्वो बस से चार कुंतल गांजा पकड़ा। बरामद गांजे की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। करोड़ों का जो गांजा पुलिस ने बरामद किया है, अब उसका उत्तराखंड कनेक्शन भी पता चला है। दरअसल पांच करोड़ के इस गांजे को उत्तराखंड में खपाया जाना था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद ये बात कबूली। उन्होंने बताया कि गांजे की खेप उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाई जानी थी। इससे आप खुद समझ सकते हैं कि उत्तराखंड में हालात किस कदर बद् से बद्तर होते जा रहे हैं। यहां स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। आगे पढ़िए इस बारे में पूरी डिटेल।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के फुलारा गांव का बेटा बना आर्मी अफसर, देशभर में हासिल की थी दूसरी रैंक
मेरठ पुलिस को सूचना मिली थी कि 4 कुंतल गांजा उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा है। गांजे की खेप वॉल्वो बस में रखी थी। सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस ने जाल बिछा दिया। जैसे ही ये ट्रक जिटौली कट पर पहुंचा। पुलिस ने बस को रोका और गांजे के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बस को भी कब्जे में ले लिया गया। तस्करी कर लाए जा रहे गांजे की कीमत पांच करोड़ बताई गई है। चार तस्करों के पास से कई मोबाइल फोन, लैपटाप और कई तस्करों के मोबाइल नंबर व डायरी भी मिली हैं। कई गांजा तस्करों के पते व मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं। मेरठ पुलिस को मिली सूचना के अनुसार ये गांजा उत्तराखंड में सप्लाई होना था। इसे उड़ीसा से उत्तराखंड लाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने अर्जुन सैनी निवासी कस्बा फलावदा, विनय निवासी रजपुरा गंगानगर, अंकित निवासी मुरसाना थाना बुलंदशहर और नरेश निवासी मरोरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और यूपी में गांजे की तस्करी करने की बात कबूली है।