image: Second accused of Haridwar rape arrested

उत्तरांखंड की गुड़िया का गुनहगार उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार..पुलिस ने रखा था 1 लाख का ईनाम

हरद्वार में 11 साल की मासूम से रेप का दूसरा गुनहगार भी उत्तर प्रदेश से अरेस्ट हो गया है। ये पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
Dec 27 2020 3:22PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यह बात तो आपको पता ही होगा कि हरिद्वार में 11 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले में पुलिस को राजीव नाम के आरोपी की तलाश थी। राजीव पर एक लाख का इनाम भी रखा गया था। अब राजीव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीमें उसे उत्तर प्रदेश से हरिद्वार ला रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में 11 साल की एक बच्ची पड़ोसी के घर पतंग लेने गई थी। इसके बाद उस बच्ची का अपहरण किया गया। अपहरण के बाद बच्ची के साथ हैवानियत की गई और उसके बाद उसकी हत्या की गई। मुख्य आरोपी तीरथ राम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीरथ राम के मामा राजीव की गिरफ्तारी के लिए लोग लगातार प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे थे। उधर राजीव पर 100000 का इनाम रखा गया था। उस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर राजीव भाग निकला था पुलिस ने इस मामले में जाल बिछाकर सूझबूझ से आखिरकार राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज से तेवर दिखाएगा मौसम..4 जिलों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home