image: Lockdown in Pithoragarh

उत्तराखंड: इस जिले में लगा 48 घंटे का लॉकडाउन, बंद रहेंगे सभी प्रतिष्ठान..कोरोना का डर

गंगोलीहाट मुख्यालय में बीते 23 दिसंबर से चार दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा था। अब गणाई गंगोली में हालात बिगड़ने लगे हैं, यहां भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।
Dec 30 2020 12:10PM, Writer:Komal Negi

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 90 हजार पार हो गया है। हर दिन कोरोना संक्रमण के सैकड़ों नए केस मिल रहे हैं। मैदानों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्थिति बिगड़ी है। सूबे के एक जिले में तो 48 घंटे का लॉकडाउन लगाना पड़ा है। इस जिले का नाम है पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विकासखंड में एक बार फिर 48 घंटे का लॉकडाउन लगा दिया गया है। वजह वही है, कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस। गंगोलीहाट मुख्यालय में बीते 23 दिसंबर से चार दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा था। अब गणाई गंगोली में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए प्रशासन ने यहां लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन की अवधि बुधवार यानि आज से शुरू हो गई। आज सुबह 7बजे से अगले 48घंटे तक यहां लॉकडाउन रहेगा। गंगोलीहाट विकासखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। यहां दो राजस्व उपनिरीक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद गंगोलीहाट तहसील दो दिनों के लिए सील करनी पड़ी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में शीत लहर की चेतावनी, 4 जिलों में बर्फबारी..अब सर्द हवाएं बढ़ाएंगी आफत!
संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन ने नगर क्षेत्र में चार दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया। अब गणाई गंगोली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। व्यापार संघ ने यहां 48 घंटों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। व्यापारियों की मांग पर लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए गए। लॉकडाउन की अवधि शुरू हो गई है। गणाई गंगोली में अगले 48 घंटों के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दूसरे सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। गंगोलीहाट के एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि तहसील में राजस्व उपनिरीक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तहसील दो दिनों के लिए बंद कर दी गई है। तहसील में दो दिनों तक कामकाज ठप रहेगा। वहां तैनात सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा व्यापार संघ के अनुरोध पर गणाई गंगोली में दो दिनों तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को कोरोना रोकथाम के प्रति जागरुकता बरतने की जरूरत है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home