image: Dehradun Delhi Pantnagar flight postponed till 15 February

देहरादून-दिल्ली-पंतनगर फ्लाइट 15 फरवरी तक बंद..कोहरा बना परेशानी

दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा पिछले दो महीने से बंद है। माना जा रहा था कि 1 फरवरी से इसे दोबारा शुरू किया जाएगा, लेकिन अब ये हवाई सेवा 15 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Feb 2 2021 5:58PM, Writer:Komal Negi

राज्य सरकार हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन खराब मौसम इसमें खलल डाल रहा है। सर्द मौसम में कोहरे की मार का असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पहाड़ में फिर भी धूप खिली है, लेकिन मैदानों को घने कोहरे से राहत नहीं मिल रही। घने कोहरे के चलते बस और ट्रेन सेवाओं के साथ ही हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। घने कोहरे की वजह से देहरादून से संचालित होने वाली कई हवाई सेवाओं पर ब्रेक लग गया है। पिछले दिनों दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली हवाई सेवाएं भी लंबे वक्त तक बाधित रहीं। अब दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा को 15 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ये हवाई सेवा पिछले 2 महीने से स्थगित चल रही है। इस तरह दिल्ली से देहरादून और फिर पंतनगर के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा

यह भी पढ़ें - दिल्ली: गढ़वाल भवन में IAS मंगेश घिल्डियाल का गढ़वाली भाषण, मंत्रमुग्ध हुए लोग..आप भी देखिए
फिलहाल दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा स्थगित रहेगी। इस रूट पर एयर इंडिया हवाई सेवा का संचालन करता है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि पहले यह फ्लाइट सुबह आठ बजे दिल्ली से देहरादून पहुंच जाती थी और इसके बाद यहां यात्रियों को उतार कर पंतनगर जाती थी, जहां से इसी रूट से फिर वापसी होती थी। कोहरे की वजह से ये सेवा पिछले दिसंबर से स्थगित चल रही है। इसके 1 फरवरी से दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे 15 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। इसके अलावा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों के लिए प्रस्तावित एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है। हालांकि इसके लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। बात करें मौसम की तो इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मैदानी इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। जिसका असर यातायात सेवाओं पर पड़ रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home