image: CHAMOLI APDA PEOPLE SAVED

चमोली आपदा में जांबाज जवानों ने ऐसे बचाई 40 जिंदगियां, हौसले को सलाम..देखिए वीडियो

विपरीत परिस्थितियों में जवानों ने हौसला दिखाते हुए जब लोगों को मलबे से बाहर निकाला तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। देखिए वीडियो Chamoli Disaster: CHAMOLI APDA PEOPLE SAVED
Feb 8 2021 9:58AM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा के दौरान SDRF, NDRF और ITBP के जवानों ने 40 जिंदगियों को बचाया। विपरीत परिस्थितियों में जवानों ने हौसला दिखाते हुए जब लोगों को मलबे से बाहर निकाला तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आपदा में कम से कम 125 लोगों के लापता होने की जानकारी है। 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। करीब 40 लोगों को बचा भी लिया गया है। जो लोग बच गए हैं, उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक बनती है। बचाव और राहत कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता है, इसमें पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है। रविवार देर शाम आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह हिमस्खलन है या कोई झील टूटी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इतना जरूर कह सकती है कि राहत और बचाव के लिए सभी कुछ मौजूद है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की 5 बड़ी आपदाएं...जिन्हें याद कर आज भी सिहर जाते हैं लोग

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home