image: Earthquake in uttarakhand india

ब्रेकिंग: उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके..6.1 तीव्रता

दिल्ली एनसीआर उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Feb 12 2021 10:57PM, Writer:Komal Negi

आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा राजस्थान और दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6 से भी ऊपर बताई जा रही है। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 10:30 बजे रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए और सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि करीब 3 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
यह भी पढ़ें - अभी-अभी: उत्तराखंड में भूकंप के झटके..घरों से बाहर निकले लोग


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home