image: Two cars collided on Dehradun Delhi highway

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो कारों की भीषण टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत..3 लोग गंभीर

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास वैगनआर कार और होंडा सिटी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
Mar 30 2021 1:37PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड से आज एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास वैगनआर कार और होंडा सिटी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास हुआ। एक वैगनआर कार मंगलौर कुमराडी से देहरादून जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही होंडा सिटी कार से वैगनआर कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैगनआर सवार की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, होंडा सिटी सवार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 4 जिलों में पुलिस को मिलेंगे हाईटेक शॉर्ट रेंज वेपन..तैयार है चीता फोर्स


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home