ये वीडियो देहरादून का है, कोरोना के अगले विस्फोट के लिए इतना ही काफी है...देखिए
सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी धज्जियां उड़ाई गई हैं। 2 गज की दूरी क्या होती है? इस भीड़ को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
Apr 26 2021 8:31PM, Writer:Komal Negi
यह जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं यह देहरादून का है और आज का ही है। सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी धज्जियां उड़ाई गई हैं। 2 गज की दूरी क्या होती है? इस भीड़ को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। यह वीडियो देहरादून के तहसील चौक का है जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दरअसल देहरादून में आज से 7 दिन के लिए लॉकडाउन लगा है। लोगों में अफरा-तफरी का ऐसा माहौल बना जैसे कि आज ही सब कुछ खत्म हो जाएगा। इतनी भयानक भीड़ से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कोरोनावायरस संक्रमण कितने बुरी तरह फैल सकता है। जैसे ही लॉक डाउन का ऐलान हुआ तो डीएम आशीष श्रीवास्तव ने भी कह दिया था कि सब लोग संयम रखें। लेकिन इस भीड़ ने शासन और प्रशासन को टेंशन में जरूर डाल दिया होगा। यह वीडियो देखिए और खुद अंदाजा लगाइए कि कोरोना संक्रमण कितने बुरे तरीके से फैल सकता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब उधम सिंह नगर जिले में भी लगा 7 दिन का कर्फ्यू..जारी हुए आदेश