image: Lockdown may take place in Uttarakhand from May 10

उत्तराखंड में लग सकता है लॉकडाउन..दो दिन में बड़ा फैसला लेगी सरकार

कोरोनावायरस ने उत्तराखंड के गांव गांव में हाहाकार मचा दिया है। ऐसे में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि 10 मई को सरकार बड़ा फैसला लेगी।
May 8 2021 7:04PM, Writer:Komal Negi

हालात बेकाबू हैं..उत्तराखंड में गांव गांव में कोरोना अपने पैर पसार चुका है। क्या करें और क्या न करें, कुछ सूझ नहीं रहा। लगातार हर दिन कोरोना नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज भी उत्तराखंड में 8390 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में पहले भी कहा जा रहा था कि उत्तराखंड में लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि कुछ दिन पहले मंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में कर्फ्यू का फैसला हुआ था। कर्फ्यू के बाद भी हालात बेकाबू हैं। ऐसे मेंं शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण उत्तराखंड के गांवों तक पहुंच गया है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद संक्रमण का स्तर चिंता का विषय है। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सरकार 10 मई तक एक अहम फैसला लेगी। माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले भी सरकार के कई मंत्री प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की बात रख चुके हैं। ऐसे में 10 मई को क्या होगा, ये देखना होगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से बड़ी खबर..ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में लगे 75 कार्मिक कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 238383 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 6915
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 3396
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 6838
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 5106
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 85020
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 38215
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 28844
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 11246
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 5573
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 4377
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 9351
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 26273
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 7229


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home