अभी अभी: उत्तराखंड में 5541 लोग कोरोना पॉजिटिव..168 लोगों की मौत
उत्तराखंड में आज 5541 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। दुख की बात यह भी है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 168 लोगों की मौत हुई है।
May 10 2021 7:42PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 5541 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। दुख की बात यह भी है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 168 लोगों की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में 74480 एक्टिव केस है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 249814 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं। इन में से 166521 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड मृत्यु दर के मामले में देश में नौवें नंबर पर पहुंच चुका है। जी हां पति लाख लोगों की जनसंख्या में उत्तराखंड में 37 लोगों की मौत हो रही है। इस आंकड़े के लिहाज से उत्तराखंड अब देश में नौवें नंबर पर पहुंच चुका है। इसके अलावा आज 4887 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन में आज भी सर्वाधिक 1857 कोरोना के मामले देहरादून में आए हैं। आज के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून जिले से 1857 ,हरिद्वार जिले से 591, नैनीताल जिले से 517,पौड़ी जिले से 335, टिहरी जिले से 271, उधम सिंह नगर जिले से 717, चमोली जिले से 210, अल्मोडा जिले से 87, चंपावत जिले से 228, बागेश्वर जिले से 96, पिथौरागढ़ जिले से 103 और उत्तरकाशी जिले से 371 केस आये हैं। आपको बता कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 74480 हो गयी हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आखिर क्यों गई पूर्व CM त्रिवेन्द्र की कुर्सी..’कारवां’ ने किया बहुत बड़ा खुलासा