उत्तराखंड: लोहाघाट की किरण के लिए इंसाफ की मांग..ससुराल वालों पर बेरहमी से हत्या का आरोप
चंपावत के लोहाघाट में 3 महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर निर्मम हत्या करने का गंभीर आरोप लगा।
Jun 7 2021 3:36PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड के चंपावत जिले में मानवता शर्मसार हुई है। चंपावत जिले के लोहाघाट में दहेज उत्पीड़न का शर्मनाक मामला सामने आया है। चंपावत में 3 महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। आरोप है कि नव विवाहिता के ससुराल वालों ने उसके ऊपर दहेज को लेकर दबाव बनाया और दहेज ना देने पर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और उसकी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी का बताया जा रहा है। नव विवाहिता की शादी को महज 3 महीने हुए थे और इन 3 महीनों में ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के गले में निशान हैं। हालांकि उसके ससुराल पक्ष ने इसको आत्महत्या बताया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम..जानिए वजह
चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी में खेतीखान के निवासी राजेंद्र सिंह बोरा की बेटी 21 वर्षीय किरण का विवाह मार्च में हुआ। उन्होंने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी के पति और उसकी सास ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। उनकी 21 वर्षीय बेटी किरण की शादी हाल ही में 10 मार्च 2021 को कुलदीप बिष्ट के साथ हुई। शादी के बाद से ही कुलदीप बिष्ट और उसकी सास किरण के साथ मारपीट करने लगे और दहेज के लिए परेशान करने लगे। अचानक ही बीते रविवार रात को फोन आया कि किरण की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि किरण हमेशा ही फोन पर अपने ससुराल वालों द्वारा की जा रही प्रताड़ना के बारे में बताती रहती थी। बीते शनिवार को भी किरण ने अपने पति के फोन से अपनी मां को फोन किया था और उस वक्त सबकुछ सामान्य था। उसकी बेटी ने यही कहा था कि वह एकदम ठीक है। लेकिन घर में हर वक्त दहेज के लिए उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून में व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी..थाली बजाकर करेंगे प्रदर्शन
इस पर उन्होंने अपनी बेटी को समझा कर आराम करने की सलाह दी थी। मगर उनको यह नहीं पता था कि उनकी बेटी हमेशा हमेशा के लिए उनको छोड़ कर चली जाएगी। मृतका किरण के पिता ने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी की उसके ससुराल वालों द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है और उन्होंने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति कुलदीप बिष्ट और सास के विरुद्ध तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एसडीएम आरती गौतम के निर्देश के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसओ ने बताया कि मृतका के गले में गहरे निशान हैं। प्रथम द्रष्टया यह हत्या का ही मामला लग रहा है मगर साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।