image: uttarakhand curfew guideline 28 june

उत्तराखंड: आज से कर्फ्यू में मिल सकती है कई तरह की छूट..2 मिनट में पढ़िए

बाजारों के खुलने का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जा सकता है। शनिवार और रविवार को छोड़कर 5 दिन बाजार खोले जा सकेंगे।
Jun 28 2021 9:41AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में आज कर्फ्यू की नई गाइडलाइन जारी होनी है। माना जा रहा है कि कर्फ्यू को 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस बीच क्या खुलेगा और क्या नहीं यह हम आपको बता रहे हैं। सरकार उत्तराखंड में जिम कोचिंग सेंटर को सशर्त खोलने की परमिशन दे सकती है। मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों को मंगलवार और बुधवार को बंद रखा जा सकता है। यह पर्यटक स्थल शनिवार और रविवार को खुलेंगे इन दोनों दिन यहां पर्यटकों की आवाजाही हो सकेगी। माना जा रहा है कि कोचिंग सेंटर और जिनको 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ खुलने की परमिशन मिल सकती है। बाजारों के खुलने का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जा सकता है। शनिवार और रविवार को छोड़कर 5 दिन बाजार खोले जा सकेंगे। सरकार चरणबद्ध ढंग से अनलॉक की ओर बढ़ रही है। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 जुलाई से चार धाम यात्रा की तैयारी, जानिए क्या होंगे नियम
बाहरी राज्यों के लोगों को राज्य में प्रवेश के लिए सख्ती जारी रहेगी। शाम सात बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रह सकता है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार के प्रयास लगातार जारी है। एक जुलाई से चारधाम यात्रा को भी शुरू किया जाएगा। केदारनाथ के दर्शन रुद्रप्रयाग के लोग कर सकेंगे। उत्तरकाशी के लोग गंगोत्री व यमुनोत्री धाम दर्शन कर सकेंगे। बदरीनाथ धाम के दर्शन चमोली जिले के लोग कर सकेंगे। चारधाम यात्रा में एक बड़े अधिकारी की भी तैनाती की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वो तीर्थ यात्रियों के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर सके। शाम सात बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रह सकता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home