उत्तराखंड: भारत- चीन सीमा मे खाई मे गिरा वाहन.. ड्राइवर की दर्दनाक मौत
हादसे में डंपर चालक की जान चली गई। मरने वाले युवक की पहचान भूपेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई, वो सिर्फ 25 साल का था। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है।
Jun 29 2021 5:46PM, Writer:Komal Negi
मानसून में पहाड़ की सड़कें और खस्ताहाल हो जाती हैं। इन पर सफर करना सुरक्षित नहीं रहता। मौसम की मार और सड़कों की बदहाली से सड़क हादसे बढ़ते हैं, जिनमें हर साल हजारों बेगुनाह अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क हादसे का हालिया मामला उत्तरकाशी जिले का है। यहां नेलांग रोड पर एक डंपर बेकाबू होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सहचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डंपर वालीगांग से आ रहा था, जो कि भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। इसी दौरान नेलांग रोड पर वाहन हादसे का शिकार हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वाहन 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ का बड़ा ऐलान, हर हाल मे लड़ेंगे उपचुनाव.... खत्म हुआ सस्पेंस
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी ने संयुक्त अभियान चलाकर शव और एक घायल को बाहर निकाला। हादसे में डंपर चालक की जान चली गई। मरने वाले युवक की पहचान भूपेंद्र सिंह चौहान पुत्र मैदान सिंह के रूप में हुई। भूपेंद्र सिर्फ 25 साल का था, उसका परिवार खणस्याणी में रहता है। जब से भूपेंद्र के निधन की सूचना घर पहुंची है। वहां कोहराम मचा है। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। वहीं हादसे में सह परिचालक राजू पुत्र राम सिंह, निवासी हीना, भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पहाड़ में इन दिनों लगातार भूस्खलन और रोड ब्लॉक की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। रफ्तार के जुनून को खुद पर हावी न होने दें।