image: Tirath Singh Rawat made many records

उत्तराखंड: जाते जाते कई रिकॉर्ड बना गए तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए जो मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा के सदस्य नहीं रहे।
Jul 3 2021 3:05PM, Writer:Komal Negi

तीरथ सिंह रावत इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो प्रदेश में कई तरह के रिकॉर्ड बना गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए जो मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। उनके नाम दूसरा रिकॉर्ड ये जुड़ा है कि वे अब तक के मुख्यमंत्रियों के रूप में सबसे छोटे कार्यकाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। तीसरा रिकॉर्ड ये कि उनके कार्यकाल में विधानसभा का एक भी सत्र नहीं हुआ। तीरथ सिंह रावत गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन में पार्टी हाईकमान ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी थी। तीरथ ने 10 मार्च को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली और दो जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया। इस तरह उनका कार्यकाल महज 114 दिन का रहा। इससे पहले राज्य गठन के बाद बनी अंतरिम सरकार में दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकाल करीब चार माह रहा था। अलबत्ता वह पहले विधानसभा चुनाव के दौरान काफी दिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी बन सकते हैं अगले सीएम


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home