उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर, सांसद अजय भट्ट बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री..PM आवास पहुंचे
उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सेंट्रल कैबिनेट विस्तार में सांसद अजय भट्ट को मंत्री बनाया जा सकता है।
Jul 7 2021 12:41PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सेंट्रल कैबिनेट विस्तार में सांसद अजय भट्ट को मंत्री बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि आज शाम 6:00 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होना है। बताया जा रहा है कि इस वक्त अजय भट्ट प्रधानमंत्री आवास में मौजूद हैं। उनके अलावा भी कई संभावित दावेदार भी पीएम आवास पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि अजय भट्ट उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ने के पूरे आसार हैं। है इसके अलावा कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वक्त कई प्रमुख मंत्रालयों का जिम्मा खाली पड़ा हुआ है। 2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और इस कैबिनेट विस्तार के जरिए चुनाव को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है।आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - कभी देहरादून था चाय उत्पादन का सिरमौर, जानिए 1830 से अब तक की कहानी..देखिए वीडियो
माना जा रहा है कि चुनावी राज्यों के नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना तय है। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय का नाम आगे चल रहा है। असम से सर्बानंद सोनोवाल का नाम लगभग तय है। महाराष्ट्र से नारायण राणे का नाम भी लगभग तय है। महाराष्ट्र से प्रीतम मुंडे का नाम अभी तय है। दिल्ली से मीनाक्षी लेखी पर हालांकि सस्पेंस बरकरार है। बिहार से इस बार पशुपति पारस, आरसीपी सिंह, राजीव सिंह लल्लन, सुशील कुमार मोदी के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से वरुण गांधी, अनुप्रिया पटेल और स्वतंत्र देव सिंह के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। उधर राजस्थान से भूपेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल से दिनेश त्रिवेदी के नाम भी तय माने जा रहे हैं।