image: Ramesh Pokhriyal Nishank resigns

उत्तराखंड: रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा, सांसद अजय भट्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सांसद अजय भट्ट को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
Jul 7 2021 1:32PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के लिए इस वक्त दो बड़ी खबरें सामने आई है। पहली खबर यह कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया है। उधर उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट को लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। माना जा रहा है कि सांसद अजय भट्ट को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें फोन आ चुका है और उन्हें मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री आवास में बुलाया गया। आपको बता दें कि आज शाम 6:00 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होना है। बताया जा रहा है कि इस वक्त अजय भट्ट प्रधानमंत्री आवास में मौजूद हैं। उनके अलावा भी कई संभावित दावेदार भी पीएम आवास पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि अजय भट्ट उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ने के पूरे आसार हैं। है इसके अलावा कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर, सांसद अजय भट्ट बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री..PM आवास पहुंचे
आपको बता दें कि इस वक्त कई प्रमुख मंत्रालयों का जिम्मा खाली पड़ा हुआ है। 2022 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और इस कैबिनेट विस्तार के जरिए चुनाव को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि चुनावी राज्यों के नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना तय है। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय का नाम आगे चल रहा है। असम से सर्बानंद सोनोवाल का नाम लगभग तय है। महाराष्ट्र से नारायण राणे का नाम भी लगभग तय है। महाराष्ट्र से प्रीतम मुंडे का नाम अभी तय है। दिल्ली से मीनाक्षी लेखी पर हालांकि सस्पेंस बरकरार है। बिहार से इस बार पशुपति पारस, आरसीपी सिंह, राजीव सिंह लल्लन, सुशील कुमार मोदी के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से वरुण गांधी, अनुप्रिया पटेल और स्वतंत्र देव सिंह के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। उधर राजस्थान से भूपेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल से दिनेश त्रिवेदी के नाम भी तय माने जा रहे हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home