image: Demand for Bharat Ratna for Late Sunderlal Bahuguna

उत्तराखंड: स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के लिए भारत रत्न की मांग, केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली विधानसभा में हुए कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने मशहूर पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की।
Jul 17 2021 4:50PM, Writer:Komal Negi

प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी की बढ़ती धमक से सियासी दल बेचैन हैं। कुछ दिन पहले पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम उत्तराखंड आए थे। कह गए कि सत्ता में आए तो उत्तराखंडवासियों को फ्री बिजली देंगे। अब अरविंद केजरीवाल विश्वविख्यात पर्यावरणविद् स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने पीएम मोदी से स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् स्व. बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के मनोज को बधाई दें, टोक्यो ओलंपिक के लिए हुआ सलेक्शन
कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पीएम मोदी से स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से नवाजे जाने की अपील की। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने पीएम को पत्र भी लिखा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा में उन सभी लोगों के चित्र लगे हैं, जिन्होंने भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया। जब भी हम विधानसभा आएंगे, स्व. बहुगुणा के दर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। पॉलिटिकल फ्रंट की बात करें तो आम आदमी पार्टी आज से पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से आप कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचेंगे, उन्हें पार्टी के एजेंडे के बारे में बताएंगे। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home