image: Pcs officers transfer in uttarakhand

उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

उत्तराखंड सरकार ने ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। आगे देखिए पूरी लिस्ट
Aug 10 2021 11:54AM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं। कुछ दिन पहले आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे, अब इस क्रम में पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 11 पीसीएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी है। शासन ने बंशीधर तिवारी को राज्य का नया महानिदेशक शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान बनाया है। बंशीधर तिवारी राज्य सरकार के करीबी अफसर माने जाते हैं, उन्हें इसका फायदा भी मिला है। वो अब तक संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास और नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अपर सचिव उदयराज सिंह की जिम्मेदारी भी बढ़ाई गई है। उन्हें अपर सचिव गन्ना और चीनी का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी और प्रशासन ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी संभालेंगे। हरीश चंद्र कांडपाल उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: शहर छोड़कर गांव लौटे सुशांत उनियाल, मशरूम फार्मिंग में पाई सफलता..PM ने की तारीफ
कुंभ मेला में उप जिलाधिकारी रहे दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा को चमोली से हटाकर ऊधमसिंहनगर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर राकेश चंद्र तिवारी को बागेश्वर से हटाकर ऊधमसिंहनगर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी का तबादला रुद्रप्रयाग से हरिद्वार किया गया है। इसी तरह पीसीएस अफर दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, वो श्रमायुक्त हल्द्वानी के पद पर थीं। डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का तबादला नैनीताल से देहरादून किया गया है। सोमवार देर रात सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने पीसीएस अफसरों के तबादले को लेकर आदेश जारी किए। चर्चा है कि धामी सरकार ने जिलाधिकारियों और पीसीएस अफसरों के बाद पुलिस कप्तानों के तबादलों की कसरत भी शुरू कर दी है। विधानसभा चुना वों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय में भी कई अफसरों के दायित्व बदले जाने तय हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home