image: uttarakhand urvashi rautela got golden visa for uae

उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को बधाई, UAE का गोल्डन वीजा पाने वाली पहली भारतीय महिला बनी

गोल्डन वीजा मिलने के बाद यूएई में लंबे समय तक रहने की इजाजत मिल जाती है। अब बॉलीवुड दीवा उर्वशी रौतेला भी यूएई में 10 साल तक रह सकती हैं।
Oct 5 2021 9:03AM, Writer:Komal Negi

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड की रहने वाली उर्वशी रौतेला का नाम उन विशिष्ट लोगों की सूची में शामिल हो गया है। जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है। उर्वशी ने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की है। उन्होंने बताया कि अब वो यूएई में अगले 10 साल तक रह सकती हैं। अपने ट्वीट में उर्वशी रौतेला ने लिखा कि मैं पहली भारतीय महिला हूं जिसे 10 साल के लिए ये गोल्डन वीजा महज 12 घंटे में मिला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए यह खुशी का मौका है और मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं। यूएई सरकार, उसके शासकों और लोगों को मेरी शुभकामनाएं। उर्वशी रौतेला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोल्डन वीजा दस साल का रेजिडेंट परमिट है। जिसे यूएई खास लोगों को ही प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: ग्राम प्रधान कौशल्या रावत की कोशिशें रंग लाई, गांव के मुरीद हुए PM मोदी,
इस खास सेवा की शुरुआत 2019 में की गई थी। यूएई ने इसकी शुरूआत निवेशकों व व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए की थी। हाल ही में ये गोल्डन वीजा फेमस एक्टर संजय दत्त को भी मिला था। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। गोल्डन वीजा की भारी मांग को देखते हुए आर्टिस्ट को भी ये वीजा देना शुरू किया गया है। भारत की पॉपुलर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को भी गोल्डन वीजा मिल चुका है। इनके अलावा फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुइस फिगो और टेनिस की दुनिया के नंबर-1 नोवाक जोकोविच भी गोल्डन वीजा हासिल करने वालों में शामिल हैं। अब इस लिस्ट में उर्वशी रौतेला का नाम भी जुड़ गया है। उर्वशी इस समय कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट व टूर में व्यस्त हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home