अब देहरादून से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे, आज से स्पेशल वॉल्वो सेवा शुरू
आमतौर पर देहरादून से दिल्ली के सफर में करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं। इस सफर में तकलीफ भी होती है और समय भी ज्यादा लगता है।
Oct 5 2021 2:32PM, Writer:Komal Negi
देहरादून से दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। देहरादून से दिल्ली जाने वाली वॉल्वो अब महज 4 घंटे में यात्रियों को दिल्ली पहुंचाएगी। इस सुविधाजनक सफर की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस तरह उत्तराखंड परिवहन निगम अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान करने जा रहा है। मंगलवार को निगम की ओर से विशेष वॉल्वो शुरू की जा रही है, जो यात्रियों को केवल चार घंटे के भीतर सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। आमतौर पर देहरादून से दिल्ली के सफर में करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं। मेरठ और गाजियाबाद के आसपास ट्रैफिक जाम की वजह से इतना समय लगता है। ये सफर बेहद उबाऊ होने के साथ थका देने वाला भी होता है। 7-8 घंटे तक सीट से चिपक कर बैठने की वजह से शरीर जवाब देने लगता है। तकलीफ भी होती है और समय भी ज्यादा लगता है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में लगेगा 44 लाख का डॉप्लर रडार, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट.. जानिए खूबियां
इस परेशानी को दूर करने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने नई शुरुआत की है। मंगलवार से देहरादून और दिल्ली के बीच खास वॉल्वो सेवा की शुरुआत होने जा रही है। यह वॉल्वो सभी शहरों के भीतर नहीं जाएगी। न ही इसका कहीं स्टॉपेज होगा। रुड़की बाईपास के बाद मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यह बस सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि नई वॉल्वो सेवा की शुरुआत से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो अपने समय की बचत करना चाहते हैं। स्पेशल वॉल्वो मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यात्रियों को सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। इसका कहीं स्टॉपेज नहीं है, जिससे यात्रियों का यात्रा में लगने वाला समय बचेगा। उम्मीद है इस सेवा के जरिए यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।