image: Girl video viral from Kedarnath

केदारनाथ में लड़की के कपड़ों को लेकर मचा बवाल..देखिए वीडियो

केदारनाथ यात्रा जारी है और इस बीच वहां से एक वीडियो सामने आया है। आप भी देखिए
Oct 26 2021 1:52PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

केदारनाथ धाम यात्रा लगातार जारी है। केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई है जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। इस बीच केदारनाथ से एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, तो कुछ लोग वीडियो को सही बता रहे हैं। दरअसल केदारनाथ धाम में स्थानीय व्यक्ति द्वारा एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें व्यक्ति द्वारा एक लड़की के पहनावे पर सवाल उठाया जा रहा है। स्थानीय नागरिक का कहना है कि केदारनाथ में बर्फ से ठंड पड़ रही है और उसके बाद वह व्यक्ति लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहा है। इसके बाद लड़की अपने साथी के हाथ में दिए हुए जैकेट को पहन लेती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग लड़की के समर्थन में आए हैं तो कुछ लोग लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है? वीडियो देखें और कमेंट में जरूर बताएं। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक ही यूट्यूब पर लड़की द्वारा केदारनाथ यात्रा पर वीडियो बनाया गया था जिसे लेकर कई सवाल खड़े किए गए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के रुद्रपुर में बड़ा हादसा, गैस की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home