image: Colonal amit bisht to get tanzing norgay national award

गौरवशाली पल: कर्नल अमित बिष्ट को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान, राष्ट्रपति देंगे अवाॅर्ड

तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड-2020 के लिए देशभर से कुल 7 लोगों का चयन हुआ है। अवॉर्ड जीतने वालों में उत्तराखंड के दो होनहारों का नाम शामिल है।
Nov 7 2021 11:08AM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के लिए एक गर्व से भर देने वाली खबर साहसिक खेलों के क्षेत्र से आई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम, उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट का चयन तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2020 के लिए हुआ है। कर्नल अमित बिष्ट के अलावा पिथौरागढ़ की शीतल को भी तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2020 से सम्मानित किया जाएगा। युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय की ओर से पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार 13 नवंबर को राष्ट्रपति की ओर से दिया जाएगा। यहां आपको तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड पाने वाले कर्नल अमित बिष्ट की उपलब्धियों के बारे में भी जानना चाहिए। कर्नल अमित बिष्ट उत्तराखंड में पर्वतारोहण को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 19 से ज्यादा अनाम चोटियों का आरोहण किया है। 18 अक्टूबर 2018 में कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम ने छह दिनों के अंतराल में चार चोटियों का आरोहण किया। इसके अलावा उन्होंने हार्न ऑफ हर्षिल पर भी जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें - बधाई: पहाड़ के सिल्लोड़ा गांव की बेटी को मिलेगा सर्वोच्च साहसिक सम्मान, पिता चलाते हैं टैक्सी
कर्नल अमित बिष्ट भारत-चीन सीमा पर पहली बार आईटीबीपी के साथ छह अनाम चोटियों के सफल आरोहण का कारनामा भी कर चुके हैं। इसी तरह पर्वतारोही शीतल के खाते में भी कई उपलब्धियां दर्ज हैं। पिथौरागढ़ की शीतल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शीतल पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड-2020 के लिए देशभर से कुल 7 लोगों का चयन हुआ है। इनमें चार धरातलीय साहसिक, एक जल साहसिक, एक वायु साहसिक और एक का चयन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए किया गया है। अवॉर्ड जीतने वालों में उत्तराखंड के दो होनहारों का नाम शामिल है। युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय की ओर से इन्हें 13 नवंबर को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home