बधाई: उत्तराखंड में ईगास पर्व के दिन अवकाश घोषित, ऐसा पहली बार हुआ है
दरअसल छठ पर्व का अवकाश घोषित होन के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इगास (igaas holiday uttarakhand) पर भी अवकाश घोषित करने की मांग करता रहा।
Nov 11 2021 4:58PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड राज्य में छठ पूजा का अवकाश घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इगास पर्व (igaas holiday uttarakhand) की छुट्टी की मांग की जा रही थी। लगता है सरकार ने चुनावों के देखते हुए इस बार जनता के मूड को भांप लिया। शायद इसीलिए पहली बार इगास पर्व पर राजकीय अवकाश देने की घोषणा हुई है। हालांकि अभी इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर अवकाश की बात ट्विटर पर शेयर की है। खास बात है कि सीएम ने गढ़वाली में ट्वीट करते हुए लिखा है। ‘उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ’। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 1 हफ्ते के भीतर गढ्डा मुक्त होंगी सड़कें, सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश
सीएम ने किया ऐलान
1
/
दरअसल छठ पर्व का अवकाश घोषित होन के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इगास पर भी अवकाश घोषित करने की मांग करता रहा। चुनावों को देखते हुए सरकारकिसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती शायद इसलिए इगास पर भी फैसला लिया गया।
अब शासनादेश का इंतजार
2
/
हालांकि अभी इगास (igaas holiday uttarakhand) के अवकाश का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। दरअसल पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है।