image: Former CM Trivendra Singh Rawat's statement on Igaas

उत्तराखंड में ईगास पर अवकाश, पूर्व CM त्रिवेंद्र बोले- कोई बड़ी बात नहीं

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat Igaas) से पिछले 4 सालों से लगातार ईगास पर्व की छुट्टी की मांग होती आ रही थी मगर ईगास पर्व पर उन्होंने छुट्टी नहीं दी।
Nov 12 2021 12:30PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊपर छठ पूजा पर अवकाश देने के बाद कई तीखे तंज कसे जा रहे थे। लोगों का कहना था कि जब छठ पूजा पर छुट्टी मिल सकती है तो उत्तराखंड के पारंपरिक त्यौहारों पर छुट्टी क्यों नहीं हो सकती। इसके बाद बीते बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास पर सीएम धामी ने राजकीय अवकाश घोषित किया है। सीएम धामी के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दिल से स्वागत किया है। जहां एक ओर सभी इस फैसले से खुश दिखाई दे रहे हैं वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat Igaas) ने इसपर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि यह सामान्य बात है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 14 नवंबर को ईगास पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। छठ पर्व पर अवकाश देने के बाद से ही सीएम से ये मांग हो रही थी कि उत्तराखंड के लोकपर्वों पर भी छुट्टी घोषित करें, जिसके बाद सीएम ने जनमानस की मांग का सम्मान करते हुए ईगास पर्व पर अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़ें - बधाई: उत्तराखंड में ईगास पर्व के दिन अवकाश घोषित, ऐसा पहली बार हुआ है

ईगास की छुट्टी पर बोले त्रिवेन्द्र

Former CM Trivendra Singh Rawat's statement on Igaas
1 /

ईगास पारंपरिक त्योहार है जो कि उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद मनाया जाता है। सीएम ने इस पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किया है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में उनकी सराहना की जा रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसको लेकर तंज कस रहे हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat Igaas) का बयान आया है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बहुत ही तंज भरे लहजे में कहा कि प्रदेश में जब छठ पर्व की छुट्टी हो सकती है तो ईगास की छुट्टी करना कोई बड़ी बात नहीं है। पिछले 4 सालों से लगातार बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बूढ़ी दीपावली या फिर ईगास पर्व की छुट्टी की मांग होती आ रही थी मगर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छठ पर्व पर तो राजकीय अवकाश घोषित किया था, लेकिन ईगास पर्व पर छुट्टी नहीं की गई।

ये सामान्य बात है- त्रिवेन्द्र

Former CM Trivendra Singh Rawat's statement on Igaas
2 /

अब जब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास पर अवकाश घोषित किया है तो त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat Igaas) ने इसे सामान्य बात बताया है। वहीं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास के पर्व पर अवकाश घोषित करने का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने पहाड़ के लोगों से ईगास एवं बूढ़ी दीपावली के मौके पर अपने गांव जाकर परिवार के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी मुख्यमंत्री धामी की सराहना की है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home