image: Jubin Nautiyal congratulates igaas by singing Garhwali Mangal

जुबिन नौटियाल ने खूबसूरत गढ़वाली मांगल गाकर दी ईगास की बधाई..देखिए वीडियो

जुबिन नौटियाल ने ईगास (Jubin Nautiyal igaas Garhwali Mangal song) की बधाई खूबसूरत गढ़वाली मांगल गाकर दी। आप भी देखिए ये खूबसूरत वीडियो
Nov 14 2021 4:18PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में हर्ष और उल्लास का उत्सव ईगास मनाया जा रहा है। बड़ी बड़ी हस्तियां भी अपनी अपनी तरह से ईगास पर्व को मना रही हैं। इस बीच जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal igaas Garhwali Mangal song) ने भी खूबसूरत मांगल गीत गाकर सभी को ईगास पर्व की बधाई दी है। पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।दीपावली के समय गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट, तिब्बत का युद्ध जीतकर विजय प्राप्त की थी। दीपावली के ठीक ग्यारहवें दिन गढ़वाल सेना अपने घर पहुंची थी। युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में उस समय दीपावली मनाई थी। आगे देखिए जुबिन नौटियाल का गीत

यह भी पढ़ें - बधाई: मदकोट में रंग लाई गांव वालों की मेहनत, आखिरकार खुल गया 5 साल से बंद पड़ा स्कूल
जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal igaas Garhwali Mangal song) ने ईगास की बधाई खूबसूरत गढ़वाली मांगल गाकर दी। आप भी देखिए ये खूबसूरत वीडियो

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home