image: New Lake in nainital kiliberi forest

उत्तराखंड: नैनीताल की नई झील में आपका स्वागत है, जंगल के बीच बना है खूबसूरत जलाशय

नैनीताल के किलबरी के घने जंगलों के बीच बनी नई झील (New Lake in nainital) की जानिए खासियत, दिसंबर से होगी पर्यटकों की एंट्री-
Nov 18 2021 3:27PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

टूरिज़्म के लिहाज से उत्तराखंड काफी मशहूर है। देश-दुनिया से लोग उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थलों की सैर करने आते हैं। बात करें नैनीताल जिले की तो नैनीताल जिले में भी कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट्स हैं जहां सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। नैनीताल (New Lake in nainital) में टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए एक और सराहनीय प्रयास किया गया है। नैनीताल में पर्यटकों के लिए एक और नई झील तैयार हो चुकी है। जी हां, किलबरी के निकट वन विभाग ने 150 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा यह जलाशय तैयार कर लिया है। इस झील को दिसंबर माह से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह झील घने जंगलों के बीचों-बीच बनेगी। जलाशय की क्षमता करीब 50 से 60 लाख लीटर है। घने जंगलों के बीच बनी यह कृत्रिम झील नैनीताल में पर्यटकों का नया ठिकाना बनेगी। झील के आसपास के पार्क निर्माण का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में तैयार है देश की पहली ग्रास कन्जरवेट्री, बेमिसाल हैं इसकी खूबियां
इस झील के निर्माण से जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। पर्यटन विभाग का कहना है कि झील का जलस्तर भी काफी अच्छा है। इस साल हुई अच्छी मानसूनी बारिश के कारण झील जल से लबालब भरी हुई है। जंगलों के बीच बनाने से झील की सुंदरता को चार चांद लग गए हैं। बता दें कि टांकी वन चौकी से शुरू होने वाला किलबरी, पंगूट, कुंजखड़क तक जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र घने जंगल और जैव विविधता के लिए पहचाना जाता है। यहां वन्यजीव, वनस्पति और हिमालयी परिंदे बहुतायत पाए जाते हैं। यह इलाका बर्ड वॉचिंग के लिए भी काफी मुफीद माना जाता है। वहीं यहां पर्यटकों के लिए 50 रुपये प्रवेश (New Lake in nainital) शुल्क रखा गया है। इससे पर्यटन विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home