उत्तराखंड में ढाई साल की 'गुड़िया' से रेप, हैवानियत की हद पार..बच्ची की हालत नाजुक
18 साल के लड़के ने ढाई साल की अबोध से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
Nov 29 2021 3:36PM, Writer:Komal Negi
सच कहें तो अब बेटी का माता-पिता होने में डर लगता है, हम बच्चियों को सुरक्षित माहौल तक नहीं दे पा रहे। बच्चियां न घर में सुरक्षित हैं न बाहर। अबोध बच्चियां हैवानियत का शिकार हो रही हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर आपका मन घिना जाएगा। यहां एक 18 साल के लड़के ने ढाई साल की अबोध से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कल तक हंसती-खिलखिलाती बच्ची अब अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराए के कमरे में रहता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: AAP नेता समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
घटना के वक्त बच्ची का पिता किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी भी पड़ोस में गई हुई थी। तभी वहां उनके मकान मालिक का 18 वर्षीय पुत्र कमरे में गया और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी करने लगा। नन्ही बच्ची दर्द से तड़प रही थी, लेकिन आरोपी को उस पर रहम नहीं आया। थोड़ी देर बाद बच्ची की मां जब घर लौटी तो युवक को अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत करते देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं बच्ची की मां को देखकर युवक मौके से भाग गया। बच्ची की हालत खराब थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।