image: Transfer of 35 IAS PCS officers in Uttarakhand

उत्तराखंड: चुनाव से पहले 35 अधिकारियों के ट्रांसफर, उधम सिंह नगर जिले को मिला नया DM

कुमाऊं आयुक्त रहे सुशील कुमार को अब गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर का डीएम भी बदला है।
Dec 1 2021 5:20PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड (Uttarakhand IAS PCS Transfer) में ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। देर रात सरकार ने प्रदेश के 35 आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। फिलहाल कुमाऊं मंडल आयुक्त का पद खाली है। कुमाऊं आयुक्त रहे सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला किया गया है। उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंहनगर जिले की कमान युगल किशोर पंत को दी गई है। सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल का दायित्व वापस ले लिया गया है। उन्हें सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। शासन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के अलावा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव सचिन कुर्वे से आबकारी हटा कर ये पद शैलेश बगोली को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IAS Deepak Rawat का हुआ तबादला, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति व सूचना प्रौद्योगिकी हटा दिया गया है। ये प्रभार अब सचिव अमित सिंह नेगी देखेंगे। सचिव हरबंस सिंह चुघ से श्रम एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हटा दिया गया है। ये जिम्मेदारी अब सचिव चंद्रेश कुमार यादव अपने वर्तमान विभागों के साथ देखेंगे। सचिव विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (विश्व बैंक पोषित) का दायित्व दिया गया है। सचिन कुर्वे ग्रामीण निर्माण विभाग देखेंगे। सचिव नितेश कुमार झा को तकनीकी शिक्षा का भी प्रभार दिया गया। सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से परिवहन हटाकर प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। डॉ. अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी व अपर सचिव सूचना रणबीर सिंह चौहान को संस्कृति, धर्मस्व, महानिदेशक संस्कृति, आयुक्त परिवहन का जिम्मा दिया गया है। अपर सचिव नितिन भदौरिया को आयुक्त आबकारी बनाया गया है। इस तरह कुल 35 नौकरशाहों (Uttarakhand IAS PCS Transfer) के विभागों में फेरबदल किया गया है। शासन ने देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home