गढ़वाली मांगल गाकर मैथिली ने जीता सभी का दिल, सोशल मीडिया पर आते ही सुपरहिट..देखिए
बिहार की रहने वाली Maithili Thakur का गाया Garhwali Maangal Geet खूब पसंद किया जा रहा है। लोग उनकी गायिकी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
Dec 7 2021 11:54AM, Writer:Komal Negi
कितनी खुशी होती है, जब कोई उत्तराखंड की संस्कृति और लोकगीतों को आत्मसात करता है। बिहार की रहने वाली प्रतिभाशाली युवा गायिका मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया की स्टार हैं। अपनी सुमधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मैथिली ठाकुर सिर्फ हिंदी भजन ही नहीं बल्कि उत्तराखंडी लोकगीत गाने के लिए भी मशहूर हैं। Maithili Thakur के सुरों से सजा Garhwali Maangal Geet वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग उनकी गायिकी की तारीफ करते नहीं थक रहे। मैथिली के इस गाने को अभी तक उनके चैनल पर सबसे अधिक पसंद किया गया है। मैथिली पहले भी मांगल गीत गाकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। रिलीज वीडियो में मैथिली हारमोनियम बजाते हुए मांगलिक गीत को गा रही हैं, साथ में अन्य महिलाएं भी उनके सुर से सुर मिला रही हैं। आमतौर पर मांगल गीतों को उसी भाव से गाना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन मैथिली ने अपनी गायिकी से साबित कर दिया कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। मैथिली ठाकुर अभी कॉलेज में हैं। वो संगीत और शिक्षा के बीच तालमेल बनाकर आगे बढ़ रही हैं। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के साहित्यकार उमेश पंत को बधाई, अमेरिका देगा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान
होनहार मैथिली ठाकुर, देश के उस मध्यम वर्ग की नुमाइंदगी करती हैं, जिसमें प्रतिभा तो बहुत है, लेकिन उसे जाहिर करने और प्रसिद्धि पाने के लिए ताउम्र संघर्ष करना होता है। इस मामले में मैथिली खुशनसीब हैं क्योंकि उन्हें पिता के रूप में संगीत के एक बेहतरीन गुरु मिले हैं और सोशल मीडिया के रूप में एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी। एक करोड़ से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। चलिए अब आपको Maithili Thakur के गाये Garhwali Maangal Geet का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है लाखों लोगों की तरह आपको भी ये जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो