उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी खबर, BJP में शामिल हुए कांग्रेस के दो दिग्गज चेहरे
Uttarakhand Assembly Elections से ठीक पहले बड़ी खबर सामने आई है। Rajeshwar Painyuli और Hem Arya फिर से BJP में लौट गए हैं।
Jan 2 2022 4:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
Uttarakhand Assembly Elections 2022 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बीच पार्टियों में नए चेहरों का आना जाना चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर है। कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। Rajeshwar Painyuli और Hem Arya फिर से बीजेपी में लौट गए हैं। राजेश्वर पैन्यूली पहले भी बीजेपी में थे लेकिन 2007 में टिकट ना मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद साल 2018 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
राजेश्वर पैन्यूली प्रतापनगर विधानसभा से लगातार तीन बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। वो हर बार 6 हजार से ज्यादा वोट लेते रहे। बतौर आरटीआई कार्यकर्ता डोबरा चांटी पुल को अंजाम तक पहुंचाने में राजेश्वर पैन्यूली काफी सक्रिय रहे।
राजेश्वर पैन्यूली के साथ जाखनीधार के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख साहेब सिंह कुमाईं, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह रावत, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केशव रावत, ग्राम प्रधान रोशन लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राणा मोहन सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह रावत आदि बीजेपी में शामिल हुए। आगे जानिए कि कौन हैं हेम आर्य ..
अब हेम आर्य की बात करते हैं। बताया जा रहा है कि वो यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापस से नाराज बताए जा रहे थे। नैनीताल से हेम आर्य भी 2012 में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े थे। उस दौरान वो सरिता आर्य से हार गए थे। वर्ष 2017 में भाजपा ने संजीव आर्य को टिकट दिया तो हेम आर्य ने बगावत कर दी थी। उस दौरान उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
अब संजीव के कांग्रेस में वापसी के बाद हेम आर्य ने फिर से बीजेपी का दामन थामा है।हेम आर्य के साथ नैनीताल कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डूंगर सिंह, वरिष्ठ नेता नवीन नैनवाल, विजय कुमार, हरीश आर्य आदि चेहरे भई बीजेपी शामिल हुए। कुल मिलाकर Uttarakhand Assembly Elections 2022 से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को दो बड़े झटके दिए हैं। Rajeshwar Painyuli और Hem Arya BJP में शामिल हुए हैं।