image: first list of congress for uttarakhand election

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी..हरदा, अनुकृति का नाम अभी फाइनल नहीं

कांग्रेस की इस लिस्ट में हरीश रावत का नाम नहीं है लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम लिस्ट में जरूर है।
Jan 23 2022 10:02AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में हरीश रावत का नाम नहीं है लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का नाम लिस्ट में जरूर है। गणेश गोदियाल को पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। उधर खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। अभी हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं को भी पहली लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। हालांकि जिस लैंसडाउन से अनुकृति लड़ना चाहती है, उस सीट से पार्टी ने अभी कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। हम आपको बता रहे हैं कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में वह 53 प्रत्याशी कौन कौन है।
पुरोला से मालचंद
यमुनोत्री से दीपक बिज्लवाण
गंगोत्री से विजय पाल सिंह सजवाण
बद्रीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली से डॉक्टर जीतराम
कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ से मनोज रावत
रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल आगे पढ़िए

घनसाली से धनीलाल शाह
देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रताप नगर से विक्रम सिंह नेगी
धनोल्टी से जोत सिंह बिष्ट
चकराता से प्रीतम सिंह
विकास नगर से नवप्रभात
सहसपुर से अरविंद शर्मा
धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल
रायपुर से हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर रोड से राजकुमार
मसूरी से गोदावरी थापली
हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी
बीएचईएल रानीपुर से राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर से ममता राकेश
पिरान कलियर से मोहम्मद फुरकान अहमद
मंगलौर से काजी निजामुद्दीन
यम्केश्वर से शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी से नवल किशोर
श्रीनगर से गणेश गोदियाल
कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला से हरीश धामी
डीडीहाट से प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़ से मयूख महर
गंगोलीहाट से खजान चंद्र गुड्डू
कपकोट से ललित मोहन
बागेश्वर से रंजीत दास
द्वाराहाट से मदन बिष्ट
रानीखेत से करण महरा
सोमेश्वर से राजेंद्र बाराकोटी
अल्मोड़ा से मनोज तिवारी
जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल
लोहाघाट से खुशाल सिंह अधिकारी
चंपावत से हेमेश खर्कवाल
भीमताल से दान सिंह भंडारी
नैनीताल से संजीव आर्य
हल्द्वानी से सुमित हृदयेश
जसपुर से आदेश सिंह चौहान
काशीपुर से नरेंद्र चंद्र सिंह
बाजपुर से यशपाल आर्य
गदरपुर से प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर से मीना शर्मा
किच्छा से तिलक राज बेहड़
सितारगंज से नव तेजपाल सिंह
नानकमत्ता से गोपाल सिंह राणा
खटीमा से भूवनचंद्र कापड़ी


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home