image: Uttarakhand coronavirus report 5 february

उत्तराखंड में आज 844 लोग कोरोना पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत..4909 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड में 844 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात ये है कि आज कुल मिलाकर 4909 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं।
Feb 5 2022 6:19PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 844 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात ये है कि आज कुल मिलाकर 4909 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। इसके अलावा चिंता की बात यह है कि उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हुई है। अभी भी उत्तराखंड में कुल मिलाकर 16599 एक्टिव केस हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद करें तो अल्मोड़ा से 102, बागेश्वर से 61, चमोली से 45, चंपावत से 15, देहरादून से 204, हरिद्वार से 149, नैनीताल से 52, पौड़ी गढ़वाल से 28, पिथौरागढ़ से नौ, रुद्रप्रयाग से 84, टिहरी गढ़वाल से 35, उधम सिंह नगर से 53 और उत्तरकाशी से 7 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में देहरादून में 7 लोगों की मौत हुई है। नैनीताल में चार लोगों की मौत हुई है। पौड़ी गढ़वाल में एक और पिथौरागढ़ में एक मरीज की मौत हुई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home