image: Saurabh Pandey shot himself in Nainital

उत्तराखंड: 50 साल की महिला से एकतरफा प्यार में 25 साल के युवक ने खुद को गोली मार दी

नैनीताल में एक युवक ने खुद से दोगुनी उम्र की महिला के एकतरफा प्यार में खुद को गोली मार दी।
Mar 4 2022 3:29PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटमना देहरादून की है, जहां छात्रा वंशिका बंसल को सनकी छात्र आदित्य तोमर ने गोली मार दी। अब दूसरी घटना नैनीताल से सामने आ रही है। खबर है कि यहां एक युवक ने खुद से दोगुनी उम्र की महिला के एकतरफा प्यार में खुद को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Saurabh Pandey shot himself in Nainital

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान का रहने वाला सौरभ पांडे का करीब 4 साल पहले नैनीताल निवासी महिला से सोशल साइट्स पर संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए। इसके बाद सौरभ महिला से मिलने के लिए नैनीताल चला आया। गुरुवार को सौरभ नैनीताल पहुंचा और इस दौरान उसने स्कूटी किराए पर ली। आगे पढ़िए

इसके बाद वो महिला से संपर्क करने लगा। खबर है कि महिला नैनीताल में ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं। 25 साल के सौरभ ने 50 साल की महिला से एकतरफा प्यार के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के सीने से गोली आरपार हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। युवक से मिले मोबाइल फोन पर महिला से चैटिंग समेत अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने सुरक्षित रखे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक को गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था। वो महिला से मिलने आया था। इसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home