image: Yamkeshwar block Sildi village Martyr Akash Bhandari

गढ़वाल का सपूत आकाश ड्यूटी के दौरान शहीद, अस्पताल में भर्ती है मां

Yamkeshwar block क्षेत्र के Sildi village के रहने वाले जवान Akash Bhandari की ड्यूटी के दौरान शहादत की खबर सामने आई है।
Apr 24 2022 3:05PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है।

Yamkeshwar block Sildi village Martyr Akash Bhandari

पौड़ी गढ़वाल के जवान की सेना में ड्यूटी के दौरान शहादत की खबर है। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिल्डी गांव के रहने वाले जवान आकाश भंडारी की ड्यूटी के दौरान शहादत की खबर सामने आई है। यमकेश्वर के सिल्डी गांव का बेटा आकाश भंडारी पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी पर तैनात था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आकाश भंडारी शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गया और इससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। आकाश साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। बेटा जब सेना में भर्ती हुआ तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। आकाश के पिता अजय भंडारी दिल्ली के केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं। आकाश की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही है और उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका पार्थिव शरीर जल्द ही उनके गांव लाया जाएगा। आकाश की शहादत के बाद पूरे गांव सिल्डी में गम का माहौल है। यम्केश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने आकाश और उनके परिवार के प्रति गहरा दुख जताया है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home