देहरादून में मजार का खादिम बन बैठा अंडे बेचने वाला, कर दिया अवैध कब्जा..देखिए वीडियो
Dehradun के Kailash Hospital के पास Mazar का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां अंडे बेचने वाले ने कब्जा कर दिया। देखिए वीडियो
May 14 2022 7:15PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड में गजब हो रहा है। यहां मजार बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जे का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। कॉर्बेट और राजाजी नेशनल पार्क एरिया में भी जंगलों के भीतर तक जगह-जगह मजारें नजर आती हैं, इनके बहाने जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।
Mazar dispute near Kailash Hospital in dehradun
पिछले दिनों देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में लोग पब्लिक रोड पर बनी मजार के पास बने अवैध ढांचे के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए थे। opindia की रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल मजार में एक शख्स रहने लगा था, जो कि खुद को मजार का खादिम बता रहा था। उसने वहां पर अवैध निर्माण भी कर लिया था। लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों के विरोध के बाद अतिक्रमणकारी को पुलिस ने मौके से हटा दिया है। आगे देखिए वीडियो
मामला हरिद्वार रोड का है। जहां कैलाश अस्पताल के बगल में एक मजार पर मुस्लिम रेहड़ी वाले ने अवैध कब्जा कर लिया। उसने मजार के ऊपर अवैध निर्माण भी कर लिया था, जिसका लोग विरोध कर रहे थे। बताया जाता है कि करीब नौ महीने पहले इलाके में बसा यह रेहड़ी-पटरीवाला शुरू में एक ठेले पर अंडे बेचता था। बाद में वह मजार के अंदर बस गया। कब्जे की नीयत से उसने मजार के ऊपर चादरें बिछा दीं। अवैध निर्माण करने के बाद आरोपी ने मजार में ही रहना शुरू कर दिया। लोगों ने विरोध किया तो वो खुद को मजार का खादिम बताने लगा। घटना को लेकर स्थानीय लोग एकजुट हुए और विरोध-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर से अवैध अतिक्रमण हटा दिया है।