टिहरी गढ़वाल के BJP विधायक की बहू कोच्चि से गिरफ्तार, जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
पुलिस ने किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।
May 26 2022 4:44PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
टिहरी से बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय से जुड़ी अब एक बड़ी खबर आ रही है।
Kishore Upadhyay brothers wife arrested in Kochi
पुलिस ने किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। देहरादून पुलिस कोच्चि रवाना हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी नाजिया करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी जमीन-प्रॉपर्टी धोखाधड़ी सहित निजी कंपनियों के कई गंभीर फर्जीवाड़े में लंबे समय से फरार चल रही थी। गंभीर मामलों में नाजिया की गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस के तहत हुई हैं। उन्हें कोच्चि पुलिस ने बुधवार रात कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात 10:30 देश छोड़ने की फिराक में थी। उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी कोच्चि पुलिस ने देहरादून पुलिस को दे दी है, जिसके बाद दून पुलिस कोच्चि में नाजिया को कस्टडी में लेने रवाना हो गई है।