image: Elderly woman jumps from bridge in river in Haridwar

उत्तराखंड में 80 साल की दादी का खतरनाक स्टंट, पुल से गंगा में लगाई छलांग..वायरल हुआ वीडियो

गंगा में कूदने के बाद बुजुर्ग महिला युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो
Jun 28 2022 5:43PM, Writer:कोमल नेगी

आपने अपनी जिंदगी में कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन हरिद्वार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा।

Elderly woman jumps from bridge in river in Haridwar

यहां एक 80 साल की दादी ने पुल से गंगा में छलांग लगा कर सबको चौंका दिया। गंगा में कूदने के बाद बुजुर्ग महिला युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई। बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग महिला हरियाणा की रहने वाली है। गर्मी के सीजन में हरिद्वार के गंगा घाटों पर काफी भीड़भाड़ है। हर की पौड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में युवा पुल से छलांग लगाते नजर आ जाते हैं। इस दौरान एक महिला को पुल से गंगा में छलांग लगाते देखा गया। आगे देखिए वीडियो

हालांकि, पुलिस को इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर बने पुल से गंगा में छलांग लगाई। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ ने बुजुर्ग महिला की फिटनेस को सराहा तो किसी ने इसे जिंदगी के साथ खिलवाड़ बताया। वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वृद्धा पुल से गंगा में छलांग लगाती नजर आ रही है। पुलिस छलांग लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है, इस वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home