गढ़वाल: पैनगढ़ गांव में भूधंसाव से मची चीख-पुकार, मलबे में दबे कई लोग..1 महिला की मौत
थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूधंसाव हो गया। इससे तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।
Oct 22 2022 9:44AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है।
Landslide in pengarh village Chamoli district
चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात भूधंसाव होने की खबर सामने आई। इस भूझंसाव की चपेट में आने से तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि अभी भी एक घर के अंदर दो लोग फंसे हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूधंसाव हो गया। इससे 3 मकानों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में दबने से 1 महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 2 व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आगे पढ़िए
एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतका का नाम बंचुली देवी बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 70 साल थी। घर में फंसे हुए व्यक्तियों का नाम घनानंद और देवानन्द बताया जा रहा है। इसके अलावा शांति देवी और 15 साल का एक बच्चा घायल है। ये हादसा शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब की बताई जा रही है। एसडीआरएफ की राहत बचाव टीम ने लापता लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घर में फंसे लोगों को टीम द्वारा निकालने का प्रयास लगातार जारी है। आपको बता दें कि पैनगढ़ गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूधंसाव जारी है।