image: Bedu pako baramasa new song

नए कलेवर में सजकर आया ‘बेडू पाको बारामासा’, आते ही हुआ सुपरहिट..आप भी देखिए

यूट्यूब पर हाल में रिलीज हुआ गीत ‘बेडू पाको बारामासा’ दर्शकों को उत्तराखंड के संस्कृति जगत के सभी बड़े चेहरों से रूबरू करा रहा है, उनकी आवाज सुनने का मौका दे रहा है।
Nov 13 2022 2:28PM, Writer:कोमल नेगी

‘बेडू पाको बारामासा...’उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान बन चुका ये गीत जब भी कहीं सुनाई देता है, कदम थिरकने लगते हैं, मन भाव-विभोर हो उठता है।

Bedu pako baramasa new song

लोकगीत ‘बेडू पाको’ को अब तक कई लोक गायक अपने सुरों से सजा चुके हैं, लेकिन आज हम जिस गीत की बात करने जा रहे हैं, वो कई मायनों मे बेहद खास है। यूट्यूब पर हाल में रिलीज हुआ गीत ‘बेडू पाको बारामास’ आपको उत्तराखंड के संस्कृति जगत के सभी बड़े चेहरों से रूबरू कराता है, उनकी आवाज को सुनने का मौका देता है। गीत को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, सुरेश प्रसाद, मीना राणा, गजेंद्र राणा, इंद्र आर्य और अमित सागर जैसे कलाकारों ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। आगे देखिए वीडियो

साथ ही इसमें आपको बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे और संजय मिश्रा की झलक भी देखने को मिलती है। वॉइस ओवर आरजे काव्य का है। जबकि संगीत संयोजन रणजीत सिंह का है। ढोल-दमाऊं पर पंकज दयाल और कीर्ति भरतवाण की मेहनत साफ देखी जा सकती है। ये सुमधुर गीत आपको उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ ही यहां की सुरम्य वादियों के दिव्य दर्शन भी कराता है। चलिए अब आपको गीत का वीडियो दिखाते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home