image: Many revelations about Pantnagar Dr  Durgesh Kumar

उत्तराखंड: ‘लड़कों संग घूमती हो, सेक्स करती हो? लोवर उतारो’..हैवान डॉक्टर के बारे में बड़ा खुलासा

छात्राओं ने बताया कि डॉ. दुर्गेश उनसे पूछता था कि क्या वो साथी संग रिलेशन बनाती हैं, गर्भनिरोधक दवा का सेवन करती हैं। इलाज के नाम पर लोअर उतारने को कहता था।
Dec 15 2022 4:38PM, Writer:कोमल नेगी

ऊधमसिंहनगर स्थित पंतनगर यूनिवर्सिटी का डॉक्टर इलाज के नाम पर छात्राओं संग घिनौनी हरकत करता था। बीते दिनों एक छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

Revelations about Pantnagar Dr. Durgesh Kumar

अब यूनिवर्सिटी की कई छात्राओं ने सामने आकर डॉक्टर द्वारा की जाने वाली दरिंदगी के बारे में बताया है। नैनीताल जिले की रहने वाली एक छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया है। बरेली निवासी दो छात्राओं ने भी डॉ. दुर्गेश की घिनौनी करतूतें साझा की हैं। अगर यूनिवर्सिटी के छात्र आंदोलन नहीं करते तो डॉक्टर की घटिया हरकतों के बारे में कभी पता नहीं चलता। सोमवार को आरोपी चिकित्साधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार की गिरफ्तारी हो गई। फिलहाल वो जेल में है, लेकिन अगर पंतनगर यूनिवर्सिटी और पुलिस ने पहले मिली शिकायतों को दबाया न होता तो कई लड़कियों को डॉक्टर की दरिंदगी का शिकार होने से बचाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले भी दो छात्राओं ने डॉ. दुर्गेश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आगे पढ़िए

छात्राओं ने बताया कि उन्हें पीरियड्स के दौरान पेट दर्द की शिकायत थी। वो विवि स्थित अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर दुर्गेश ने दवा लिखी और कमरे में ले जाकर 'फिंगर टेस्ट' किया। दोनों छात्राएं इससे बेहद घबरा गईं, उन्होंने वार्डन से शिकायत की, लेकिन मामला दबा दिया गया। डॉ. दुर्गेश छात्राओं से घटिया सवाल पूछता था। उनसे पूछता था कि क्या तुम साथी के साथ रिलेशन बनाती हो, क्या गर्भनिरोधक दवा का सेवन करती हो। छात्राओं से कहता था कि तुम लड़कों के साथ बहुत घूमती हो। बिना जांच के दवा नहीं मिलेगी। डॉक्टर जांच के नाम पर छात्राओं के लोअर तक उतरवा देता था। पांच दिसंबर को जब एक छात्रा ने डॉक्टर के खिलाफ आवाज उठाई तब दूसरी छात्राएं भी सामने आकर डॉक्टर की करतूत बताने लगीं। बता दें कि डॉ. दुर्गेश के खिलाफ एक छात्रा ने पिछले दिनों दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अब नैनीताल की एक छात्रा ने भी आरोपी डॉक्टर पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home