गौरवशाली पल: रुद्रप्रयाग की प्रीति नेगी ने तोड़ा पाकिस्तान की समर खान का रिकॉर्ड
उत्तराखंड की प्रीति नेगी ने तोड़ा पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी को 3 दिन में किया फतेह..पढ़िए रुद्रप्रयाग संवाददाता दीपक इलिया की रिपोर्ट
Dec 21 2022 5:26PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
हमारे उत्तराखंड में प्रतिभाशाली और जांबाज लोगों की कमी नहीं है। अगर कहीं कमी है तो वह है उनको सही समय पर मौका नहीं देने की, उनके टैलेंट को दबाने की।
Rudraprayag Preeti Negi Climbed Mount Kilimanjaro
मगर उत्तराखंड की इस बेटी ने पहाड़ की तमाम रूढ़िवादी और तोड़ते हुए पहाड़ की लड़कियों के लिए एक कीर्तिमान और उदाहरण स्थापित किया है। प्रीति नेगी ने यह साबित कर दिया है कि मन में इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। प्रीति नेगी ने पूरे देश एवं देवभूमि का नाम रोशन किया है और उन्होंने पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है। प्रीति नेगी ने अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी Mt. Kilimanjaro को महज 3 दिन में साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले इस सबसे ऊंची चोटी को साइकिल से 4 दिन में फतह करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की समर खान ने बनाया था और अब उत्तराखंड की प्रीति नेगी ने 18 दिसंबर 2022 को 3 दिन में साइकिल से इस कठिन चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर समर खान का रिकॉर्ड 3 दिन में तोड़ कर इतिहास रच दिया है।