image: Udham Singh Nagar Kichha Kanungo Arrested Red Handed Taking Bribe

उत्तराखंड: 5 हजार रुपये में बिका कानूनगो का ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Uttarakhand Kanungo Arrested उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता अधिकारी हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार
Jan 24 2023 5:36PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में अब भी भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन विजिलेंस टीम भ्र्ष्ट सरकारी अफसरों का भंडाफोड़ कर रही है।

Kichha Kanungo Arrested Red Handed Taking Bribe

अब भ्रष्टाचार से जुड़ी बड़ी खबर उधमसिंह नगर के किच्छा से आ रही है। यहां विजिलेंस ने एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने क़ानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी से पहुंची टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में उन्होंने 5000 की मांग की थी। 5000 रिश्वत लेते हुए किच्छा में उनको रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। अब उनपर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home